Nikhil Shyama DAV Public School

Dumra, Bhisa, Sitamarhi, BIHAR, 843301

Events  

            HEALTH CHECKUP CAMP- 2026

निखिल श्यामा डीएवी पब्लिक स्कूल, डुमरा सीतामढ़ी के सभागार में आज दिनांक 08.08.2026 को बच्चों का मुफ्त स्वास्थ्य जाँच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस स्वास्थ्य चिकित्सा के आयोजन में मुजफ्फरपुर से कुशल एवं दक्ष चिकित्सकों की टीम ने अपना शतप्रतिशत योगदान देते हुए लगभग 400 छात्र-छात्राओं, अभिभावकों , विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का निःशुल्क जांच करते हुए एवं स्वास्थ्य संबंधी उत्तम परामर्श दिया।
ज्ञात हो कि विद्यालय परिवार के अविनाशकुमार, खुशी, स्नेहा, सृजा, राजीव कुमार , नागेंद्र उपाध्याय ,प्रकाश कुमार, देवांजन मित्रा ,नवीन कुमार (इलेक्ट्रीशीयन) सहित पंद्रह रक्तवीरों ने रक्तदान कर मानव सेवा के सोपान पर अपना सहयोगपूर्ण कदम रखा है।
प्राचार्य श्री आलोक कुमार की प्रेरणा एवं कुशल निर्देशन में समस्त चिकित्सकगण एवं मेडिकल टीम को उनके नेक सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया ।
 
डीएवी विद्यालय परिवार
डुमरा, सीतामढ़ी

 

 

 

                           

GRANDPARENTS DAY-2026

On August 11 ,2026, Grandparents' Day was celebrated with great enthusiasm in the auditorium of Nikhil Shyama DAV Public School, Dumra, Sitamarhi . The Programme began with daily Havan according to vedic tradition, in which all the grandparents participated . The little children captivated everyone with their dance and speeches for their grandparents.

All the teachers of the EEDP Section, under the guidance of CCA Coordinator Mrs. Renu Kumari, gave unprecedented support and made this event a success .
Under the efficient and capable leadership of the honourable Principal Sir Shri Alok Kumar, this Grandparents Day event was grand success. In this valuable address, he expressed respectful sentiments towards all the grandparents and inspired them to keep their children imbuted with education , service and values.
 
( NS DAV DUMRA
    The Entire Family)

 

 

15 TH AUGUST - 2026

                JANAMASHTAMI CELEBERATION-2026

निखिल श्यामा डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

सीतामढ़ी, 3 सितंबर। प्राचार्य श्री आलोक कुमार के निर्देशन में निखिल श्यामा डीएवी पब्लिक स्कूल, डुमरा, सीतामढ़ी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास, उमंग एवं भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के EEDP के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने श्री कृष्ण एवं राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा धारण कर अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री कृष्ण एवं सुदामा की अनूठी मित्रता पर आधारित भावपूर्ण नाटक रहा। नन्हे कलाकारों ने अपनी शानदार अभिनय क्षमता के माध्यम से सच्ची मित्रता, प्रेम, त्याग एवं मानवीय मूल्यों का सुंदर संदेश दिया। इसके साथ ही नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्री कृष्ण के मधुर भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर विद्यालय परिसर को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक श्री सूर्य देव पाण्डेय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री कृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सत्य, कर्तव्य, मित्रता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण और सुदामा की मित्रता हमें यह संदेश देती है कि सच्चे रिश्ते धन-दौलत या पद से नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और आत्मीयता से बनते हैं। उन्होंने बच्चों को श्री कृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों की मनमोहक वेशभूषा, भावपूर्ण अभिनय और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय का वातावरण राधे-कृष्ण के जयघोष एवं भक्ति गीतों से गूंज उठा।
इस अवसर पर CCA IC श्री राजीव कुमार, श्रीमती सुमन, श्रीजा, समीक्षा, बिनीता, मोनिका सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। शिक्षकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
श्री कृष्ण जन्मोत्सव का यह आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं संस्कारों से जोड़ने के साथ-साथ प्रेम, मित्रता, त्याग, करुणा और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देने वाला रहा।

  

 
 
 
Contact Us ↓
 

 

Nikhil Shyama DAV Public School

Dumra, Bhisa, Sitamarhi, BIHAR, 843301
E-Mail :- principalnsdav@gmail.com

Like Us on:
     
Location Map ↓